Women’s T20 World Cup 2026: कैंपबेल की नाबाद 90 रन की पारी, वेस्टइंडीज ने आखिरी गेंद पर दर्ज की जीत

Shemaine Campbelle

शेमेन कैंपबेल की शानदार नाबाद 90 रन की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज महिला टीम ने आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया।

163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर जीत हासिल की। यह महिला टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा। कैंपबेल ने अपनी करियर की सर्वश्रेष्ठ टी20I पारी में 7 चौके और 3 छक्के जड़े।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने मैडी ग्रीन के नाबाद 35 रन की मदद से 162/6 का स्कोर बनाया। आलिया एलेन ने 4/27 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।