FIFA World Cup 2026: एम्बाप्पे के डबल धमाके से फ्रांस की जीत, सेनेगल को 3-1 से हराया

किलियन एम्बाप्पे के शानदार दो गोलों की बदौलत फ्रांस ने अपने फीफा वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट में दमदार आगाज किया।

पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन 66वें मिनट में माइकल ओलिसे के पास पर एम्बाप्पे ने गोल कर फ्रांस को बढ़त दिलाई। 82वें मिनट में ब्रैडली बारकोला ने एड्रियन राबियो के असिस्ट पर दूसरा गोल दागा।

इंजरी टाइम में इब्राहिम मबाये ने सेनेगल के लिए एक गोल कर वापसी की उम्मीद जगाई, लेकिन एम्बाप्पे ने तुरंत शानदार लंबी दूरी का गोल कर फ्रांस की 3-1 से जीत पक्की कर दी।