BAN vs AUS: जाम्पा औऱ डेविस का धमाल, ऑस्ट्रेलिया ने पहले T20I में बांग्लादेश को दी मात

Adam Zampa

ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार (17 जून) को चटगांव में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 19 ओवर में 131 रन बनाए। जिसमें महेदी हसन ने नाबाद 29 रन और सैफ हसन ने 20 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा और जोएल डेविस ने 3-3 विकेट, मैट रेनशॉ ने 2 विकेट, स्पेंसर जॉनसन और निखिल चौधरी ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 18.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। जिसमे कूपर कोनोली ने 27 गेंदों में 47 रन की तूफानी पारी खेली।