Women’s T20 World Cup 2026: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा का दमदार शो, भारत ने नीदरलैंड को 95 रन से रौंदा

Indian Women Cricket Team

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने बुधवार (17 जून) को हेडिंग्ले में हुए महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नीदरलैंड को 95 रन से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन का विशाल स्कोर बनाया। स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों में 74 रन और शेफाली वर्मा ने 38 गेंदों में 55 रन की पारी खेली।

जवाब में नीदरलैंड 17.3 ओवर में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें कप्तान बैबेट डी लीड 28 रन के साथ टॉप स्कोरर रही।

भारत के लिए श्री चरणी ने 4 विकेट, शेफाली वर्मा ने 3 विकेट, नंदिनी शर्मा ने 2 और दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट लिया।