FIH Hockey Pro League 2025-26: जर्मनी पर भारत की शानदार जीत, मनप्रीत सिंह ने रचा इतिहास

Indian Hockey Player Manpreet Singh

एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2025-26 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हरा दिया। भारत के लिए मनदीप सिंह (7वें मिनट), शिलानंद लाकड़ा (13वें मिनट) और नीलकांत शर्मा (35वें मिनट) ने गोल किए।

भारतीय टीम ने पूरे मैच में मजबूत डिफेंस और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। हार्दिक सिंह को मिडफील्ड में बेहतरीन योगदान के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस मुकाबले में मनप्रीत सिंह ने 413वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर दिलीप टिर्की के 412 मैचों के भारतीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।