Australia Women Cricket Team
छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए साउथ अफ्रीका को 65 रन से हरा दिया। एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन बनाए।
फोएबे लिचफील्ड ने 24 गेंदों में विस्फोटक 51 रन और एलिस पेरी ने 36 रन की अहम पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 16.4 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 44 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉर्जिया वेयरहैम ने 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।
भारत को रॉटरडैम में खेले गए एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में नीदरलैंड्स के खिलाफ 2-3…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (14 जून) को एजबेस्टन में खेले गए महिला टी-20…
ऑस्ट्रेलिया ने रविवार (14 जून) को ढाका में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे में…
श्रीलंका ने जमैका में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 37 रन से…
स्कॉटलैंड ने 28 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में वापसी को यादगार बनाते हुए ग्रुप…
भारत की दो बार की ओलंपिक मेडल विजेता पीवी सिंधु का ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन 2026…