क्रिकेट

Women’s T20 World Cup 2026: बेथ मूनी-एश्ले गार्डनर का धमाका, ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन से हराया

बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर के शानदार अर्धशतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार (20 जून) को साउथेम्पटन में खेले गए महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नीदरलैंड को 98 रन से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए, जो टूर्नामेंट के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है।

बेथ मूनी ने 42 गेंदों में 74 रन बनाए और रिटायर्ड हर्ट होकर लौटी, वहीं गार्डनर ने 32 गेंदों में 58 रन, जोर्जिया वेयरहेम ने 18 गेंदों में 41 रन बनाए।

जवाब में नीदरलैंड 3 विकेट गवाकर 121 रन बना पाई। कप्तान बैबेट डी लीडे ने 57 गेंदों में नाबाद 56 रन और स्टेरे कालिस ने 43 गेंदों में 44 रन बनाए।

Jayant Shrama

Recent Posts

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, बुमराह की वापसी; पंत और जायसवाल बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के…

2 hours ago

FIFA World Cup 2026: कुरासाओ ने रचा इतिहास, इक्वाडोर को 0-0 से रोककर जीता पहला वर्ल्ड कप अंक

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ई में कुरासाओ ने इतिहास रचते हुए अपने पहले…

2 hours ago

FIFA World Cup 2026: जर्मनी ने हुए आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह, उंडाव बने हीरो

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ई में जर्मनी ने शानदार वापसी करते हुए आइवरी…

2 hours ago

FIFA World Cup 2026: नीदरलैंड्स ने स्वीडन को 5-1 से रौंदा, ब्रॉबे और गाक्पो के डबल से ग्रुप एफ में शीर्ष पर पहुंचा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वीडन को 5-1 से…

2 hours ago

पाकिस्तान Womens T20 World Cup 2026 से बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ 124 रन भी नहीं बना पाई

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार (20 जून) को साउथेम्पटन में खेले गए महिला टी-20…

7 hours ago

प्रसिद्ध,यशस्वी औऱ रोहित का धमाल, भारत ने तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदा

भारतीय टीम ने शनिवार (20 जून) को अफगानिस्तान को तीसरे और आखिरी वनडे में 9…

19 hours ago