भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद आर. ने नॉर्वे शतरंज चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। 20 वर्षीय चेन्नई के खिलाड़ी ने अंतिम दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर को 45वीं चाल में हराकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया।
इस जीत के साथ उन्होंने 1 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि भी अपने नाम की। प्रज्ञानानंद ने 18 अंकों के साथ प्रतियोगिता समाप्त की और अमेरिका के वेस्ली सो (17 अंक) को पीछे छोड़ा।
विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन तीसरे स्थान से भी नीचे रहे, जबकि मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश छह खिलाड़ियों में अंतिम स्थान पर रहे। उनकी शानदार वापसी में लगातार चार जीत निर्णायक साबित हुईं।
