इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन के खेल के बाद न्यूजीलैंड पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। जीत के लिए 254 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की टीम दिन का खेल समाप्त होने तक 36 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी और उसे अब भी जीत के लिए 218 रन की जरूरत है।
इससे पहले इंग्लैंड की दूसरी पारी 226 रन पर सिमट गई,जिसमें एमिलियो गे ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए नाथन स्मिथ ने 6 विकेट झटके।
पहली पारी में 140 रन पर सिमटने के बाद इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 113 रन पर रोककर 27 रन की बढ़त हासिल की थी।
