फ्रेंच ओपन 2026 पुरुष एकल फाइनल में रविवार को जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव और इटली के फ्लेवियो कोबोली आमने-सामने होंगे। दोनों खिलाड़ियों के पास अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीतने का सुनहरा मौका है।
ज्वेरेव ने पहले सेमीफाइनल में चेक गणराज्य के जैकब मेन्सिक को 7-5, 6-2, 3-6, 6-3 से हराकर दूसरी बार रोलां गैरो फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में मैटेओ अर्नाल्डी वायरल बीमारी के कारण मुकाबले से हट गए, जिससे कोबोली सीधे अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंच गए।
29 वर्षीय ज्वेरेव अब अपने पहले फ्रेंच ओपन खिताब से सिर्फ एक जीत दूर हैं।
