भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की T20I सीरीज के लिए आराम दिया गया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को बताया कि यह फैसला उनके वर्कलोड मैनेजमेंट कार्यक्रम के तहत लिया गया है ताकि लंबे इंटरनेशनल सत्र से पहले उन्हें पर्याप्त आराम मिल सके।
सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। सिराज ने हाल ही में आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए सभी 17 मैच खेलते हुए 19 विकेट लिए थे। भारत आयरलैंड में दो टी-20 और इंग्लैंड में पांच टी20 व तीन वनडे मैच खेलेगा।
