वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान हो गया है। टीम में अकीम ऑगस्ट, ज्वेल एंड्रयू और शमार स्प्रिंगर मौका मिला हैय़
इस साल टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे जॉनसन चार्ल्स, क्वेंटिन सैम्पसन और जेडेन सील्स को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वह वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अल्जारी जोसेफ के नाम पर विचार नहीं किया गया।
ऑगस्टे ने वेस्टइंडीज के लिए नौ टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, एंड्रयू के पास इस फॉर्मेट में पांच मैच का अनुभव है और ऑलराउंडर स्प्रिंगर पहले छह मौकों पर खेल चुके हैं। शमार जोसेफ, जो निजी कारणों से घर लौटने के लिए वनडे टीम से हट गए थे, टी-20 सीरीज़ से पहले टीम में फिर से शामिल होंगे।
हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा, “यह सीरीज़ हमारे लिए बहुत अहम है क्योंकि भारत में हुए वर्ल्ड कप के बाद यह हमारी पहली सीरीज़ है। उस वर्ल्ड कप में टीम ने जोश, लड़ने के जज़्बे और एकजुटता के साथ खेला था, जो वेस्टइंडीज़ क्रिकेट की पहचान है। अब हमारा ध्यान उसी बुनियाद को और मज़बूत करने, एक टीम के तौर पर आगे बढ़ने और श्रीलंका के ख़िलाफ़ अपने खेल से फ़ैन्स को गर्व महसूस कराने पर है।”
दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज के मुकाबले 11,13 और 14 जून को सबीना पार्क में खेले जाएंगे। इसके बाद एंटीगुआ में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बता दें कि हाल ही में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 1-0 से हराया। सीरीज के आखिरी दो वनडे मैच में बारिश के कारण एक भी गेंद का खेल नहीं हुआ।
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, एकीम ऑगस्ट, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर
