महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मैच में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 26 रन से हराकर शानदार शुरुआत की। कार्डिफ में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 179 रन बनाए। भारती फुलमाली ने नाबाद 56 रन, जबकि स्मृति मंधाना ने 39 और शेफाली वर्मा ने 29 रन की तेज पारियां खेलीं।
जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 153 रन ही बना सकी। डियांड्रा डोटिन ने 49 रन बनाए। भारत के लिए श्रेयंका पाटिल ने 4 और राधा यादव ने 3 विकेट लेकर टीम को शानदार जीत दिलाई।
