डेब्यू टेस्ट में मानव सुथार का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर तोड़ा अश्विन का रिकॉर्ड

Indian Spinner Manav Suthar

भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। डेब्यू मैच की पहली पारी में उन्होंने 22 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह टेस्ट डेब्यू की एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले भारत के 10वें गेंदबाज और सातवें स्पिनर बन गए।

सुथार टेस्ट डेब्यू पर बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन करने के मामले में रविचंद्रन को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 2011 में अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू पर 47 रन देकर 6 विकेट लिए थे।