FIFA World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर, स्पेन को केप वर्डे ने गोलरहित ड्रॉ पर रोका

Cape Verde vs Spain

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब वर्ल्ड कप में पदार्पण कर रही केप वर्ड ने यूरोपीय चैंपियन स्पेन को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया। अटलांटा में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने गेंद पर दबदबा बनाए रखा और कई मौके बनाए, लेकिन केप वर्डे की अनुशासित रक्षापंक्ति और अनुभवी गोलकीपर वोज़िना ने शानदार प्रदर्शन किया।

स्पेन के लिए फेरान टोरेस, मिकेल ओयारजाबाल और आयमेरिक लापोर्टे गोल नहीं कर सके। चोट से वापसी करने वाले लामिन यमाल ने दूसरे हाफ में खेल की रफ्तार बढ़ाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। केप वर्डे के डैनी बोर्जेस ने अंत में जीत दिलाने का मौका भी बनाया।