FIFA World Cup 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो रहे बेअसर, डीआर कांगो ने पुर्तगाल को 1-1 से रोककर रचा इतिहास

Cristiano Ronaldo

क्रिस्टियानो रोनाल्डो गोल करने में नाकाम रहे और उनकी टीम पुर्तगाल को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप K के अपने पहले मुकाबले में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआर कांगो) के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ पर संतोष करना पड़ा।

पुर्तगाल ने मैच के छठे मिनट में बढ़त हासिल की, जब जोआओ नेवेस ने पेड्रो नेटो के क्रॉस पर शानदार हेडर लगाकर गोल दागा। हालांकि, डीआर कांगो ने पहले हाफ के अंत से ठीक पहले वापसी की। योआने विस्सा ने हेडर के जरिए गोल कर अपनी टीम के लिए फीफा वर्ल्ड कप इतिहास का पहला गोल दर्ज किया।

पुर्तगाल ने पूरे मैच में गेंद पर कब्जा बनाए रखा, लेकिन वह साफ मौके बनाने में संघर्ष करती रही।