जापान को हराकर भारत सेमीफाइनल में, सलीमा और लालरेमसियामी ने दिलाई जीत

India vs Japan

एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। ऑकलैंड के नॉर्थ हार्बर नेशनल हॉकी सेंटर में खेले गए पूल ए मुकाबले में भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने 33वें मिनट में टीम को बढ़त दिलाई।

हालांकि जापान की हिरामित्सु आई ने दो मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद लालरेम्सियामी ने 49वें मिनट में विजयी गोल दागकर भारत को लगातार दूसरी जीत दिलाई। यह मुकाबला मिडफील्डर ज्योति के लिए भी खास रहा, जिन्होंने अपना 100वां सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। भारत अब 18 जून को अपने अंतिम पूल मैच में उरुग्वे से भिड़ेगा।