जेमी स्मिथ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हुए बाहर,जेम्स रेव को मिला इंग्लैंड टेस्ट टीम में डेब्यू का मौका

James Rew

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज जेम्स रेव अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे। यह मौका उन्हें जेमी स्मिथ के टीम से हटने के बाद मिला है, जो अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण परिवार के साथ रहने के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

22 साल के जेम्स रेव ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 64 फर्स्ट क्लास मैचों में 3,921 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं।

मौजूदा काउंटी सीजन में भी उन्होंने चार पारियों में 225 रन बनाए हैं। इससे पहले इंग्लैंड जॉर्डन कॉक्स और सनी बेकर के डेब्यू की घोषणा कर चुका था।