Boxing World Cup Stage 2: ज्योति ने मेडल किया पक्का, प्राची और निखिल भी अगले दौर में पहुंचे

Boxing World Cup Stage 2

चीन में आयोजित बॉक्सिंग वर्ल्ड कप स्टेज-2 के दूसरे दिन भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ज्योति, प्राची और निखिल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

महिला 48 किग्रा वर्ग में ज्योति ने मंगोलिया की एनख अमगलान नोमुंदारी को दूसरे राउंड में आरएससी (रेफरी स्टॉप्ड कॉन्टेस्ट) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और भारत के लिए मेडल पक्का कर लिया। वहीं, महिला 57 किग्रा वर्ग में प्राची ने अमेरिका की डेबोरा ग्रांट को 5-0 के एकतरफा फैसले से मात दी।

पुरुष 55 किग्रा वर्ग में निखिल ने फ्रांस के क्रिस्टोफर हिप्पोक्रेट को 3-2 के करीबी स्प्लिट फैसले से हराया। हालांकि, पूनम, आकाश और गिटिमोनी को बेहद करीबी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।