ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी तय, कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स में होंगे शामिल

आईपीएल 2025 खत्म होने के कुछ ही सप्ताह बाद एक बड़ा खिलाड़ी ट्रेड सामने आया है। खबरों के अनुसार, ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत कुलदीप यादव लखनऊ की टीम में शामिल होंगे।

पंत ने इस सौदे को संभव बनाने के लिए अपनी 27 करोड़ रुपये की सैलरी घटाकर करीब 15 करोड़ रुपये करने पर सहमति जताई है। ट्रेड दस्तावेज बीसीसीआई की मंजूरी के लिए भेजे गए हैं। हालांकि, पंत के दिल्ली लौटने पर भी उनके कप्तान बनने की संभावना फिलहाल कम है।