बेन स्टोक्स औऱ गस एटकिंसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से किया गया बाहर,जो रूट करेंगे कप्तानी

Ben Stokes and Gus Atkinson

न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले सप्ताह होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। नाइटक्लब में हुई कथित झड़प के मामले के बाद नियमित कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को टीम से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह जोफ्रा आर्चर और जॉर्डन कॉक्स को मौका मिला है।

स्टोक्स की गैरमौजूदगी में जो रूट टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं, उपकप्तान हैरी ब्रूक को कप्तानी नहीं सौंपी गई है। क्योंकि ईसीबी चेल्सी के एक नाइटक्लब में हुई कथित झड़प की जांच कर रहा है।

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम: जो रूट (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रेव, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग