लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम की पिचों पर ICC सख्त, दोनों को मिली ‘असंतोषजनक’ रेटिंग

Lord's Cricket Ground

आईसीसी ने लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड और लाहौर के गद्दाफी की पिचों को ‘असंतोषजनक’ करार देते हुए दोनों मैदानों को एक-एक डिमेरिट अंक दिया है।

लॉर्ड्स में इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान अत्यधिक सीम मूवमेंट और असमान उछाल देखने को मिली, जबकि गद्दाफी स्टेडियम की पिच को धीमा और निचला बताया गया, जिससे बल्लेबाजी मुश्किल हो गई।

मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट और ग्रेम ला ब्रॉय ने अपनी रिपोर्ट में पिचों पर चिंता जताई। दोनों क्रिकेट बोर्डों को अपील के लिए 14 दिन का समय दिया गया है।