ऋतुराज गायकवाड़ का ऐतिहासिक शतक, राहुल द्रविड़ की बराबरी की

Ruturaj Gaikwad

ऋतुराज गायकवाड़ ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज में इंडिया ए के लिए 114 गेंदों में 101 रन की शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। दाम्बुला में खेले गए मुकाबले में लिस्ट-ए क्रिकेट में 21वां शतक था।

वह बतौर भारतीय सबसे ज्यादा लिस्ट ए शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने राहुल द्रविड़ा और गौतम गंभीर की बराबरी की है।

इस विजयी पारी और शानदार फील्डिंग के लिए गायकवाड़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।