WI vs SL: होल्डर-जोसेफ और होप का धमाल,वेस्टइंडीज ने पहले T20I में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

West Indies Captain Shai Hope

जेसन होल्डर और शमर जोसेफ की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान शाई होप के अर्धशतक के दम पर वेस्टइंडीज ने शुक्रवार (12 जून) को जमैका के सबीना पार्क में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया।

श्रीलंका ने 9 विकेट के नुकसान पकर 147 रन बनाए। कामिंदु मेंडिस ने 39 गेंदों में 51 रन औऱ कप्तान कुसल मेंडिस ने 23 गेंदों में 36 रन बनाए।
वेस्टइंडीज के लिए होल्डर औऱ जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए।

जवाब में वेस्टइंडीज ने 19.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। होप ने 54 गेंदों में 65 रन और ब्रेंडन किंग ने 22 गेंदो में 37 रन बनाए।