सह-मेजबान मेक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का शानदार आगाज करते हुए एस्टाडियो एज़्टेका में खेले गए ओपनिंग मैच में साउथ अफ्रीका को 2-0 से हरा दिया।
जूलियन क्विनोनेस ने टूर्नामेंट का पहला गोल दागकर इतिहास रच दिया और मेक्सिको को पहले हाफ में बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा, जब याया सिथोले को सीधे रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद अनुभवी स्ट्राइकर राउल जिमेनेज ने शानदार गोल कर मेक्सिको की बढ़त दोगुनी कर दी।
मैच के अंत में और भी ड्रामा देखने को मिला, जब थेम्बा ज़्वाने और सीज़र मोंटेस को भी रेड कार्ड मिला। इस तरह यह रोमांचक मुकाबला 19 खिलाड़ियों के साथ समाप्त हुआ।
