प्रसिद्ध,यशस्वी औऱ रोहित का धमाल, भारत ने तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदा

India vs Afghanistan

भारतीय टीम ने शनिवार (20 जून) को अफगानिस्तान को तीसरे और आखिरी वनडे में 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 44.2 ओवर में 218 रनों पर ऑलआउट हो गई। हशमतुल्लाह शाहिदी ने 131 गेंदों में 102 रन और अज़मतुल्लाह उमरजई ने 56 गेंदों में 50 रन बनाए।

भारत के लिए गेंदबाजी में कमाल करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने 23 रन देकर 5 विकेट लिए।

जवाब में भारतीय टीम ने 28.4 ओवर में 1 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। रोहित के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 86 गेंदों में नाबाद 110 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 137 गेंदों में 170 रन की पारी खेली।